
CRETA और VENUE ने मचाया बवाल! सितंबर में Hyundai ने की रिकॉर्डतोड़ बिक्री
AajTak
Hyundai September Sales: हुंडई ने अपने बयान में कहा कि, बीते सितंबर में घरेलू बिक्री में कंपनी के एसयूवी की हिस्सेदारी 72.4% तक पहुंच गई है. जो कंपनी के इतिहास में सबसे अधिक है. इस दौरान CRETA ने 18,861 यूनिट्स के साथ अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है
Hyundai September Sales: कार कंपनियों के लिए बीता सितंबर काफी शानदार साबित हो रहा है. जीएसटी छूट के बाद वाहनों के दाम में आई गिरावट का असर सेल्स चार्ट पर दिखने लगा है. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने इस महीने इतिहास की सबसे बड़ी मासिक बिक्री दर्ज की है. बीते सितंबर में कंपनी ने कुल 70,347 वाहन बेचे हैं. जिसमें घरेलू बिक्री 51,547 यूनिट और एक्सपोर्ट 18,800 वाहन शामिल हैं. यह पिछले साल सितंबर की तुलना में 10% की वृद्धि दर्शाता है. पिछले साल सितंबर में कंपनी ने कुल (डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट) 64,201 वाहनों की बिक्री की थी.
घरेलू बाजार में एसयूवी की मांग में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. हुंडई ने अपने बयान में कहा है कि, घरेलू बिक्री में एसयूवी का हिस्सा 72.4% तक पहुंच गया है. जो कंपनी के इतिहास में सबसे अधिक है. इस दौरान CRETA ने 18,861 यूनिट्स के साथ अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है, जबकि VENUE ने 20 महीनों में सबसे अधिक 11,484 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है.
हुंडई मोटर इंडिया के डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, तरुण गर्ग ने कहा, “जीएसटी 2.0 और फेस्टिव सीजन का सीधा असर वाहनों की बिक्री पर देखने को मिला है. GST 2.0 सुधारों के माध्यम से लाखों लोगों की आकांक्षाओं को नई दिशा मिली है. इस सुधार के बाद हमारे घरेलू और निर्यात बाजारों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है.”
वाहनों के एक्सपोर्ट में भी हुंडई ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का कहना है कि, सितंबर में निर्यात 18,800 यूनिट्स तक पहुंचा, जो पिछले 33 महीनों में सबसे अधिक है. अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान कुल निर्यात 99,540 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 17% अधिक है.
तरूण गर्ग ने आगे कहा, “यह ‘Make in India’ का जीवंत उदाहरण है. एसयूवी और एक्सपोर्ट बिक्री की में आई यह तेजी भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने में मदद करती है.”

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










