
Corona: Google और Apple ने भारत की मदद करने के लिए बढ़ाए हाथ
AajTak
कई बड़ी टेक कंपनियां Google, Apple, Microsoft, Xiaomi, Amazon, CRED, Paytm और Zomato इस संकट की घड़ी में भारत की मदद के लिए सामने आई हैं. ये कंपनियां फंड, मेडिकल सप्लाई और टेक सपोर्ट दे रही हैं.
COVID-19 ने भारत में अपना कहर बरपा रखा है. अभी कुछ दिनों से 3 लाख से ज्यादा केस रोज आ रहे हैं. रविवार की बात करें तो इस दिन 3,52,991 कोरोना केस सामने आएं. इसमें 2,812 लोगों की डेथ भी हुई. सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं और मांग रहे हैं. कई बड़ी टेक कंपनियां Google, Apple, Microsoft, Xiaomi, Amazon, CRED, Paytm और Zomato के अलावा कई CEO इस संकट की घड़ी में भारत की मदद के लिए सामने आई हैं. ये कंपनियां फंड, मेडिकल सप्लाई और टेक सपोर्ट दे रही हैं. Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने अनाउंस किया है कि Google भारत को 18 मिलियन डॉलर (लगभग 135 करोड़ रुपये) डोनेट करेगा. इसमें पहली मदद 20 करोड़ रुपये की जाएगी. कंपनी GiveIndia के जरिए उन परिवारों को कैश से मदद करेगी जिन्हें कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत हुई है. स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi भारत में 3 करोड़ रुपये डोनेट करेगा. इससे 1000 से ज्यादा ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर खरीदे जाएंगे. Xiaomi GiveIndia के साथ पार्टनरशिप करके 1 करोड़ रुपये फ्रंटलाइन COVID-19 वॉरियर के लिए भी रेज करेगा. इसके लिए Xiaomi के ऑफिशियल वेबसाइट पर डोनेशन पेज जल्द लाइव होगा.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












