
Corona: होली के बाद कोरोना ने पकड़ी तेज रफ्तार, 72 हजार नए मरीज, 24 घंटे में 452 मौतें
AajTak
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 72 हजार 182 नए मामले सामने आए हैं और 452 लोगों की मौत हुई है. अब देश में एक्टिव केस की संख्या 5 लाख 85 हजार को पार कर गया है.
देश में कोरोना ने तेज रफ्तार पकड़ ली है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 72 हजार 182 नए मामले सामने आए हैं और 452 लोगों की मौत हुई है. अब देश में एक्टिव केस की संख्या 5 लाख 85 हजार को पार कर गया है. कोरोना से अब तक करीब 1 लाख 63 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. देश में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा नए केस दर्ज हो रहे हैं. महाराष्ट्र में कोरोना की नई लहर के चलते कोहराम मचा हुआ है. 31 मार्च को राज्य में 39,544 नए केस दर्ज हुए और 227 मौतें हुईं. बुधवार तक राज्य में 3,56,243 केस एक्टिव हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












