
Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, इस ऑलराउंडर की हुई वापसी
AajTak
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम में स्नेह राणा की वापसी हुई है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है. हरमनप्रीत कौर को टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना उप-कप्तानी का दायित्व निभाएंगी. कॉमनवेल्थ गेम्स मे पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है. 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 72 देशों के लगभग 4,500 एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे.
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, एस. मेघना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह , जेमिमाह रोड्रिग्स, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा.
स्टैंडबाय: ऋचा घोष, पूनम यादव, सिमरन दिल बहादुर.
स्नेह राणा की वापसी
टीम में ऑलराउंडर स्नेह राणा की टीम में वापसी हुई है, जो चोट के कारण श्रीलंका सीरीज में नहीं खेल पाई थीं. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम में यास्तिका भाटिया के अलावा तानिया भाटिया को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है.
भारत ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस और पाकिस्तान के साथ है. श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को ग्रुप-बी में रखा गया है. भारतीय टीम अपना अभियान 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी. दोनों ग्रुप से टॉप-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी. सभी मैच 20-20 ओवर्स के फॉर्मेट में खेले जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










