
ChatGPT और गूगल को टक्कर देने की तैयारी में ये चीनी कंपनी! बना रही है पावरफुल AI
AajTak
AI Tool को लेकर अभी लगातार बातचीत चल रही है. अभी ChatGPT का नाम काफी आगे चल रहा है. ये काफी पावरफुल AI चैटबोट है जो इंसान की तरह जवाब देता है. ChatGPT को लेकर कहा जा रहा है ये गूगल को भी पीछे छोड़ सकता है. हालांकि, अब एक चीनी कंपनी भी दोनों को टक्कर देने की तैयारी में है.
OpenAI का AI चैटबोट ChatGPT लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब इसको टक्कर देने की तैयारी चीनी कंपनी ने कर ली है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी इंटरनेट सर्च Baidu Inc जल्द एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या AI चैटबोट सर्विस को लॉन्च कर सकता है.
इस नए चीनी AI चैटबोट को मार्च में पेश किया जा सकता है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी कंपनी Baidu Inc काफी तेजी से इस पर काम कर रही है. कंपनी पहले इसको अलग एप्लीकेशन के तौर पर पेश करेगी. बाद में इसे वो अपने सर्च इंजन के साथ मर्ज कर देगी.
Baidu का ये है प्लान
इस मामले की जानकारी रखने वाले शख्स ने पहचान ना उजागर होने की शर्त पर बताया कि इसे चैटबोट को कंपनी अगले दो महीने में ही पेश करने वाली है. इसकी तैयारी हो चुकी है. आपको बता दें कि ChatGPT की टेक्नोलॉजी काफी डेटा कलेक्ट कर उसका इस्तेमाल इंसान की तरह जवाब देने के लिए करती है.
चीन में तैयार किए जा रहे चैटबोट्स सोशल मीडिया इंटरैक्शन पर पर ध्यान दे रहे हैं. जबकि ChatGPT प्रोफेशनल्स टास्क ज्यादा अच्छे से करते हैं. इससे प्रोग्रामिंग और कहानी तक लिखी जा सकती है. Baidu का प्लान लिंक की जगह चैटबोट-जेनरेटेड रिजल्ट दिखाना है जब यूजर्स सर्च करेंगे.
Open AI में Microsoft का इन्वेस्टमेंट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











