
Chandra Grahan 2023: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, आपकी राशि पर ये क्या परिवर्तन लाएगा, जानें
AajTak
Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई 2023 लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है. इस बार चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाती नक्षत्र में लगने जा रहा है और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी पड़ेगा.
Chandra Grahan 2023: साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं. इनमे से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं. पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है. ये सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, जो कि भारत में दृश्य नहीं था. अब पहले सूर्य ग्रहण के बाद जल्द ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. ये चंद्र ग्रहण 05 मई, शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन लगेगा. वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं. यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा. यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 01 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.
वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है. वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसे ज्योतिष के नजरिए से शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में आइए ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि साल के पहले चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा.
1. मेष
मेष राशि के सप्तम भाव में ये चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है. मानसिक पीड़ा हो सकती है. धन हानि से बचाव करें. आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव करें. वैवाहिक जीवन का ध्यान रखें.
2. वृषभ
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान अपनी सेहत का सबसे ज्यादा ख्याल रखें. रुके हुए काम पूरे होंगे. वाद विवाद और मुकदमों से छुटकारा मिलेगा. इस समय में जल्दबाजी में निर्णय न लें.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










