CBSE 30:30:40 Formula: इस फार्मूले से तैयार होगी 12वीं की मार्कशीट?, कैसे मिलेंगे नंबर
AajTak
कोविड-19 के चलते सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल कर दी थीं. अब बोर्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती बिना एग्जाम मार्क्स देने की है. इसमें अब 30:30:40 फार्मूला पर चर्चा हो रही है. जानिए क्या है ये फार्मूला, इस आधार पर कैसे तैयार होगी मार्कशीट...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)के 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द हो गई हैं. अब सबसे बड़ी चुनौती है 12वीं की मार्कशीट तैयार करने की. सरकार ने इसके लिए 13 सदस्यीय समिति बनाई है जो मार्किंग फार्मूला तैयार कर रही है. बहुत जल्द यह फार्मूला सामने होगा. अब सवाल यह है कि पैरेंट्स इसे किस तरह लेते हैं. इसी बीच अब 30:30:40 फार्मूले की बात हो रही है, जानिए क्या है ये फार्मूला जिसका बोर्ड इस्तेमाल कर सकता है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)का 30:30:40 फार्मूला मार्कशीट तैयार करने में 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के प्री-बोर्ड परीक्षाओं में प्रदर्शन को शामिल करता है. दिल्ली के कई प्रधानाचार्यों ने ToI को बताया कि सीबीएसई द्वारा नियुक्त 13-सदस्यीय समिति बारहवीं कक्षा के छात्रों के मूल्यांकन के मानदंडों की सिफारिश करने के लिए 30:30:40 फॉर्मूला के पक्ष में नजर आ रही है. इसके तहत दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के अंतिम परिणामों को 30% वेटेज दिया जाएगा, इसके अलावा 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा में 40% वेटेज मिलेगा. ऐसा अनुमान है कि 13 सदस्यीय कमेटी 17 जून को सुप्रीम कोर्ट में मार्किंग फार्मूले की घोषणा करेगा. पिछले महीने, पैरेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी जिसमें महामारी के कारण सीबीएसई कक्षा बारहवीं की परीक्षा रद्द करने की मांग की गई थी. सीबीएसई ने पहली जून को बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द की थी, जिसके बाद महाराष्ट्र सहित कई राज्य बोर्डों ने बाद में अपनी परीक्षा रद्द कर दी थी.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










