
Budh Gochar 2025: साल के अंत में बुध करेंगे 2 बार गोचर, इन राशियों का शुरू होगा स्वर्णिम काल
AajTak
Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध की चाल हमेशा लोगों के जीवन में परिवर्तन लाती है. साल के अंत में जब बुध ग्रह दो बार राशि बदलेंगे तो कई राशियों के रुके हुए काम पूरे होंगे. साथ ही, इन लोगों को करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में नए और लाभकारी मौके भी प्राप्त होंगे.
Budh Gochar 2025: साल 2025 के अंतिम माह यानी दिसंबर में ग्रहों के राजकुमार बुध दो बार अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे. बुध ग्रह का गोचर ज्योतिष के अनुसार सभी राशियों पर गहरा प्रभाव डालेगा. बुध को ज्ञान, वाणी, व्यापार और संवाद का प्रतिनिधि ग्रह माना गया है. जब बुध अपनी राशि बदलता है, तो व्यक्ति की समझ, तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता में उल्लेखनीय परिवर्तन आता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 6 दिसंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और महीने के अंत में 29 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे. साल के अंत में होने वाले बुध के इन दो महत्वपूर्ण गोचर से कुछ राशियों के लिए सफलता और अवसरों के नए द्वार खुलने वाले हैं.
1. मेष
बुध का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा. साल के अंत में आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी. करियर में नए अवसर और प्रमोशन की संभावना बन रही है. जो लोग मीडिया, मार्केटिंग या कम्युनिकेशन फील्ड में हैं, उनके लिए यह समय पहचान दिलाने वाला साबित होगा. सोच-समझकर उठाया गया कदम बड़ी उपलब्धि दिला सकता है.
2. मकर
मकर राशि के लिए बुध का दो बार गोचर धन और व्यापार से जुड़ी खुशखबरी लेकर आएगा. इस दौरान निवेश और सौदेबाजी में लाभ मिलेगा. जो लोग बिजनेस विस्तार की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल होगा. ऑफिस में आपकी बातों को अहमियत मिलेगी और निर्णय क्षमता में निखार आएगा. जो लोग रचनात्मक या लेखन क्षेत्र में हैं, उन्हें इस दौरान विशेष पहचान मिलेगी.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












