
BSP ने यूपी की दो दर्जन सीटों पर बढ़ाई धड़कन, NDA या INDIA गुट में से किसके लिए ज्यादा संकट?
AajTak
बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है. इस बार भी कई ऐसे नाम हैं जो बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए चिंता का कारण बनेंगे.
बहुजन समाज पार्टी ने अपने कैंडिडेट चुनने में अपने प्रतिद्वंद्वी पार्टियों के मुकाबले ज्यादा हुनर दिखाया है. यही कारण है कि बीएसपी ने अब तक प्रदेश की करीब 2 दर्जन सीटों पर चुनावी गणित ही बदल दिया है. पहले बीएसपी पर आरोप था कि वो बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही है. बाद में आरोप लगा कि बीएसपी समाजवादी पार्टी के साथ फ्रेंडली मैच खेल रही है. दरअसल बीएसपी ने ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं कि दोनों पार्टियों को दिन में तारे नजर आने लगे हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि बीएसपी के प्रत्याशियों को समाजवादी पार्टी और बीजेपी से कमजोर समझना राजनीतिक विश्लेषकों के लिए भूल साबित होने वाला है. बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की मंगलवार को पांचवी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है. इस लिस्ट में भी कई ऐसे नाम हैं जो बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए चिंता का कारण बनेंगे. जौनपुर से पूर्व सांसद रहे बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का नाम भी इस लिस्ट में है. मायावती ने मैनपुरी सीट से अपना प्रत्याशी भी बदल दिया है.
बदायूं में मुस्लिम खां का मुकाबला समाजवादी पार्टी के आदित्य यादव और बीजेपी के दुर्विजय सिंह शाक्य से होगा. बदायूं में मुस्लिम खां निश्चित रूप से आदित्य यादव के लिए मुश्किल बनेंगे. यहां समाजवादी पार्टी से पहले टिकट न मिलने के चलते सलीम शेरवानी ने समाजवादी पार्टी से नाराज होकर पार्टी छोड़ चुके हैं. जाहिर है कि मुस्लिम खां उस नाराजगी को कैश करने की कोशिश करेंगे. अगर ऐसा होता है तो बीजेपी के लिए राहत की बात होगी.
डुमरियागंज में बीजेपी ने जगदम्बिका पाल को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने कुशल तिवारी को मैदान में उतारा है. यहां बीएसपी ने मुस्लिम चेहरे पर दांव लगाया है. डुमरियागंज में जगदम्बिका पाल बड़ी मुश्किल पिछली बार अपनी सीट बचा पाए थे. इस बार समाजवादी पार्टी ने पूर्वांचल के ब्राह्णण शिरोमणि माफिया डॉन हरिशंकर तिवारी के बड़े बेटे भीष्म शंकर तिवारी को टिकट दिया था. हरिशंकर तिवारी के नाम पर आज भी ब्राह्मण वोट एकजुट होते हैं. लग रहा था कि समाजवादी पार्टी के लिए यह सीट आसान बन जाएगी पर बीएसपी ने पेंच फंसा दिया है. बीएसपी ने मुस्लिम चेहरे ख्वाजा शम्सुद्दीन को टिकट देकर समाजवादी पार्टी की मुश्किल बढ़ाने का काम किया है.
जौनपुर में बीजेपी ने कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया है, वहीं सपा ने बाबूलाल कुशवाहा को उतारा है. यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. बीजेपी ने कृपाशंकर सिंह को राजपूत वोटों की लालच में यहां लाया था. पर अब जब धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को बीएसपी से टिकट मिल गया है तो जाहिर है कि यहां मुकाबला टफ हो गया है. राजपूत वोटों को धनंजय सिंह के साथ जाने से बीजेपी रोक नहीं सकेगी. बाबूलाल कुशवाहा की स्थिति यहां मजबूत हो सकती है.
बरेली में बीएसपी उम्मीदवार छोटेलाल गंगवार का मुकाबला छत्रपाल गंगवार से हैं. बीजेपी ने इस बार संतोष गंगवार की जगह छत्रपाल गंगवार को टिकट दिया है. मतलब सीधा है कि यहां पर बीजेपी उम्मीदवार को अपनी जाति के ही पूरे वोट मिलने में मुश्किल होनी है.
सहारनपुर लोकसभा सीट पर मुस्लिम कैंडिडेट देकर बीएसी ने यहां त्रिकोणीय मुकाबला करा दिया है. भाजपा ने लोकसभा सीट से पूर्व सांसद राघव लखनपाल को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है. राघव ने 2014 में सहारनपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी. 2019 में यह सीट सपा-बसपा गठबंधन के तहत बसपा के पाले में गई बसपा के फजलुर्हमान ने इस सीट से जीत दर्ज की. कांग्रेस ने यहां से इमरान मसूद को कैंडिडेट बनाया है. बसपा ने यहां से माजिद अली को टिकट दिया है. बसपा ने यहां इमरान मसूद की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सहारनपुर में बीजेपी नेता लगातार कांबिंग कर रहे हैं. यहां बीजेपी को बढ़त मिल सकती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










