
Britain: दिवंगत महारानी एलिजाबेथ की आखिरी झलक के लिए 14 किलोमीटर लंबी कतार
AajTak
ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों को कई किलोमीटर लंबी कतारों में खड़े देखा जा सकता है. यह कतार 14.5 किलोमीटर तक लंबी बताई जा रही है. यह कतार वेस्टमिंस्टर हॉल से शुरू होती है, जहां महारानी के पार्थिव शरीर को रखा गया है और वेस्टमिंस्टर हॉल से होते हुए थेम्स नदी के दक्षिणी किनारे तक जाती है.
ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से पूरा ब्रिटेन गमगीन है. 96 साल की एलिजाबेथ ने 8 सितंबर को अंतिम सांस ली थी. 19 सितंबर को ब्रिटेन के विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम चैपल में उन्हें दफनाया जाएगा. उनके पति प्रिंस फिलिप को भी यहीं पर दफनाया गया है. प्रिंस फिलिप का पिछले साल अप्रैल में निधन हो गया था.
ब्रिटेन में दिवंगत महारानी को श्रद्धांजलि देने और उनकी अंतिम विदाई को लेकर तैयारियों जोरों पर है. महारानी की शोक यात्रा जिन रास्तों से होकर गुजरेगी, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आम जनता अपनी दिवंगत महारानी के अंतिम दर्शन कर सके, इसकी भी व्यवस्था की गई है.
दिवंगत महारानी के अंतिम दर्शन के लिए 14 किलोमीटर लंबी कतार
ब्रिटेन में लोगों को अपनी महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए कतारों में खड़े देखा जा सकता है. यह कतार 14.5 किलोमीटर तक लंबी बताई जा रही है. यह कतार वेस्टमिंस्टर हॉल से शुरू होती है, जहां महारानी के पार्थिव शरीर को गया है और वेस्टमिंस्टर हॉल से होते हुए थेम्स नदी के दक्षिणी किनारे तक है. यह कई किलोमीटर लंबी कतार लंदन आई (London Eye), रॉयल फेस्टिवल हॉल और ग्लोबल थिएटर से होकर गुजर रही है.
इस कतार को द क्यू (The Queue) कहा जा रहा है, जो बुधवार से लगनी शुरू हो गई है और अगले कुछ दिनों तक लोग महारानी के अंतिम दर्शन करने के लिए इसी कतार में खड़े होंगे.
इस कतार के रूट में पोर्टेबल शौचालय, वॉटर फाउंटेन और फर्स्ट ऐड स्टेशन तैयार किए गए हैं. यह कतार लेंबेथ पैलेस (कैंटरबरी के आर्कबिशप के आधिकारिक निवास) से होकर गुजरेगा. इस कतार में लोगों की भीड़ जुटने पर कैंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी खुद द क्यू को आशीर्वाद देने आए. इस कतार में खड़े प्रत्येक शख्स को एक विशेष रिस्टबैंड दिया गया, जो इस बात का प्रतीक है कि वे इस कतार में खड़े थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







