
Boycott Chinese: अभी से कर लो तैयारी... 2 महीने बाद चीन को सिखाना है सबक, खुद के घर से करें शुरुआत!
AajTak
Boycott Chinese Products: हर त्योहार पर बाजार में स्वदेशी और विदेशी सामान होते हैं, अधिकतर लोग सस्ते के चक्कर में विदेशी सामान खरीद लेते हैं, अब जब आप विदेशी सामान खुद खरीदेंगे, तो उसकी डिमांड को बढ़ती रहेगी और चीन जैसे देश का भारतीय बाजार पर कब्जा बरकरार रहेगा.
वैसे तो पिछले 5 साल से देशभर में 'बायकॉट चाइना' की मुहिम चल रही है, असर हो भी रहा है. लेकिन चीन तभी सबक सिखेगा, जब उसके लिए भारतीय बाजार बंद हो जाएगा. चीन के लिए भारतीय बाजार तब बंद होगा, जब देश के लोग स्वदेशी प्रोडक्ट्स को अपनाएंगे.
सरकार भी स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चला रही है, 'लोकल फोर वोकल' उसी का एक हिस्सा है. जब आप अपने आसपास बनी चीजों को खरीदेंगे, तो घरेलू उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही विदेशी प्रोडक्ट्स की डिमांड घटेगी.
भारत एक त्योहारों का देश है, हर महीने कोई-न-कोई त्योहार होता है. लोग त्योहार पर जमकर खरीदारी करते हैं, इस खरीदारी असर देश की इकोनॉमी पर भी होता है. लेकिन जब आप पूर्ण रूप से देशी सामान खरीदेंगे, तो देश और तेजी से आगे बढ़ेगा, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा.
रक्षाबंधन पर मत खरीदें चाइनीज राखी
दरअसल, हर त्योहार पर बाजार में स्वदेशी और विदेशी सामान होते हैं, अधिकतर लोग सस्ते के चक्कर में विदेशी सामान खरीद लेते हैं, अब जब आप विदेशी सामान खुद खरीदेंगे, तो उसकी डिमांड को बढ़ती रहेगी और चीन जैसे देश का भारतीय बाजार पर कब्जा बरकरार रहेगा. आप खुद सोचिए क्या आपको दिवाली पर चाइनीज लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और झालर खरीदनी चाहिए? क्या आपको होली पर चाइनीज रंग-पिचकारी खरीदनी है? क्या आपको बाकी त्योहारों पर विदेशी सामान खरीदना चाहिए?
कुछ लोगों का तर्क होता है कि विदेशी सामान सस्ते में मिल जाते हैं. लेकिन सच ये है कि जब आप स्वदेशी सामान नहीं खरीदेंगे, तो उसका प्रोडक्शन नहीं बढ़ेगा, और जब डिमांड नहीं बढ़ेगी तो उसकी कोस्ट कम कैसे होगी. इसलिए जब हर भारतीय संकल्प ले लेंगे, कि हर हाल में मुझे विदेशी सामान का बायकॉट करना है और स्वदेशी अपनाना है तो फिर बायकॉट चाइना मुहिम का असर होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











