
Bismah Maroof Pakistan Womens Team: महिला टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने खोली पाकिस्तान बोर्ड की पोल, सरेआम सुनाई खरी-खरी
AajTak
आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और फिर इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. दौरे का आगाज आज वनडे मैच से होगा. इससे पहले पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई खुलासे किए...
Bismah Maroof Pakistan Womens Team: पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने की कगार पर खड़ी है. वहीं, दूसरी ओर महिला टीम अपने घर में आयरलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज का आगाज करने को तैयार है.
मगर इन सबके बीच पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ का एक बड़ा बयान आया है. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की पोल खोलकर रख दी है. मारूफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरेआम पीसीबी को खरी-खरी सुनाई है. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि करीब 8 साल से महिला खिलाड़ियों की फीस नहीं बढ़ी है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिस्माह ने सुनाई खरी-खरी
बिस्माह मारूफ ने कहा कि महिला खिलाड़ी भी पुरुषों की तरह ही कड़ी मेहनत करती हैं. ऐसे में सभी को समान वेतन मिलना चाहिए, जैसा कि भारत और न्यूजीलैंड देशों में मिलता है. साथ ही बिस्माह ने पीसीबी की पोल खोलते हुए कहा कि 8 साल से महिला खिलाड़ियों का वेतन नहीं बढ़ा है. पाकिस्तानी बोर्ड को भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की बराबरी करने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है.
महिला खिलाड़ी भी कड़ी मेहनत करती हैं
पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान मारूफ ने कहा, 'मेरा मानना है कि महिला क्रिकेटर्स भी कड़ी मेहनत करती हैं. मगर इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान महिला क्रिकेट को अब भी भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बराबरी पर आने के लिए काफी विकास करना होगा.'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










