)
Bihar News: बिहार के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में मची भगदड़, 3 महिला समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Zee News
Baba Siddheshwar Nath Mandir: बिहार के जहानाबाद स्थित बाबा सिदेश्वर नाथ के मंदिर में अचानक भगदड़ गई है. मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 3 महिला समेत 7 लोगों की मौत की खबर है और कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
नई दिल्ली, Stampede in baba siddheshwar nath temple: बिहार के जहानाबाद में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर स्थित बाबा सिदेश्वर नाथ के मंदिर में भगदड़ मच गई. हादसे में 3 महिला समेत 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थित को काबू में किया, वहीं करीब हादसे में घायल हुए 35 श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भरती करवाया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. Bihar | "At least seven people died and nine injured in a stampede at Baba Siddhnath Temple in Makhdumpur of Jehanabad district. We are monitoring everything and now the situation is under control, " says Jehanabad DM Alankrita Pandey to ANI
— ANI (@ANI)
