)
बैलिस्टिक मिसाइलों को 'कच्चा' चबा जाने वाला हथियार! DRDO ला रहा है AD-AH और AD-AM इंटरसेप्टर, अंतरिक्ष को बनाएगा कब्रगाह
Zee News
DRDO Anti Ballistic Missile: भारत का लक्ष्य एक ऐसी सुरक्षा प्रणाली बनाना है जो अंतरिक्ष की सीमाओं से लेकर धरती के करीब तक हर तरह के हवाई हमले को रोक सके. AD-AH इंटरसेप्टर को खास तौर पर अंतरिक्ष के करीब लंबी दूरी की मिसाइलों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है. वहीं, AD-AM उन खतरों से निपटेगा जो वायुमंडल के भीतर तेजी से भारत की तरफ बढ़ रहे होंगे.
DRDO Anti Ballistic Missile: भारत की सुरक्षा के लिए DRDO एक ऐसा अभेद्य किला तैयार कर रहा है जिसे भेद पाना दुश्मन के लिए नामुमकिन होगा. भविष्य में होने वाले हाइपरसोनिक मिसाइल हमलों और एक साथ कई निशाने साधने वाली (MIRV) मिसाइलों से निपटने के लिए भारत ने अपने 'बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस' (BMD) प्रोग्राम को रॉकेट की रफ्तार दे दी है. अब भारत हवा में ही दुश्मन की मिसाइलों के परखच्चे उड़ाने के लिए दो नए और घातक इंटरसेप्टर AD-AH और AD-AM पर तेजी से काम कर रहा है.
