)
तेजस से लेकर AMCA तक अब सबका मास्टरमाइंड एक! भारत ने रेडिएशन-प्रूफ चिप किया तैयार, विदेशी सॉफ्टवेयर की छुट्टी तय
Zee News
DRDO Software Missile System: DOAMIT, Su-30MKI जैसे फ्रंटलाइन फाइटर पर मिसाइल इंटीग्रेशन का काम संभाल रहा है. Su-30MKI भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक और एयर डॉमिनेंस क्षमता की रीढ़ है. भविष्य में नई और एडवांस मिसाइलों को आसानी से जोड़ने के लिए DRDO एक नया एम्बेडेड इंटरफेस सिस्टम विकसित कर रहा है. जो पूरी तरह स्वदेशी SoC2 Mk-II चिप पर आधारित होगा. यह चिप हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) ने विकसित की है.
DRDO Software Missile System: भारत अपने लड़ाकू विमानों के लिए स्वदेशी और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड मिसाइल इंटीग्रेशन सिस्टम तैयार कर रहा है. इसकी अगुवाई DRDO के डायरेक्टोरेट ऑफ एयरबोर्न मिसाइल्स एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स (DOAMIT) द्वारा की जा रही है. इसका मकसद फाइटर जेट्स पर एयर-लॉन्च्ड मिसाइलों को विदेशी निर्भरता के बिना तेजी से और सुरक्षित तरीके से जोड़ना है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
