)
इंडियन एयरफोर्स खरीद रही 66 नए घातक MTA विमान, जंग में ताबड़तोड़ पहुंचाएंगे 'मौत' का सामान; जानें पूरा प्लान
Zee News
IAF MTA aircraft plan: भारतीय वायुसेना (IAF) अपने बेड़े में 66 'मध्यम परिवहन विमान' (MTA) शामिल करने के लिए जल्द ही RFP (Request for Proposal) यानी औपचारिक टेंडर जारी करने वाली है. यह टेंडर केवल विमान खरीदने के बारे में नहीं है, बल्कि वायुसेना का असली जोर इस बात पर है कि इन विमानों को अगले 40 से 45 सालों तक बिना किसी विदेशी मदद के भारत में ही कैसे मेंटेन किया जाए.
IAF MTA aircraft: भारतीय वायुसेना अब सिर्फ नए विमान खरीदने के मूड में नहीं है, बल्कि वह एक ऐसी योजना पर काम कर रही है जो अगले 40-50 सालों तक देश की सुरक्षा को अभेद्य बना दे. वायुसेना जल्द ही 66 'मध्यम परिवहन विमान' (MTA) खरीदने के लिए एक बड़ा टेंडर जारी करने वाली है. इस बार वायुसेना का पूरा ध्यान इस बात पर है कि विमान चाहे कोई भी हो, उसकी लगाम और देखभाल पूरी तरह हिंदुस्तान के हाथों में होनी चाहिए.
