)
114 राफेल डील में बड़ा बदलाव! IAF लड़ाकू विमान के साथ ही खरीदेगी ये Missile; बचेगा करोड़ों का खर्चा, 10 गुना बढ़ेगी ताकत
Zee News
Rafale Deal India: भारतीय वायुसेना और फ्रांस के बीच होने जा रहे 114 राफेल लड़ाकू विमानों के महासौदे को लेकर एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है. भारत अब केवल विदेशी विमान ही नहीं खरीद रहा, बल्कि उन विमानों को अपनी शर्तों पर देसी बनाने की तैयारी भी कर चुका है. अब राफेल विमानों में केवल फ्रांस के हथियार नहीं, बल्कि भारत में बने एक दर्जन से ज्यादा घातक हथियार लगाए जाएंगे.
Rafale Deal India: भारत और फ्रांस के बीच 114 रफाल लड़ाकू विमानों के लिए होने वाले मेगा सौदे में एक बहुत बड़ा बदलाव किया गया है. भारतीय वायुसेना अब इस बात पर जोर दे रही है कि विमानों के मुख्य कॉन्ट्रैक्ट में ही भारत में बने हथियारों को जोड़ने का खर्च शामिल किया जाए. इसका मतलब यह है कि जब ये विमान भारत आएंगे, तो ये पहले से ही हमारी अपनी मिसाइलों और बमों से लैस होंगे. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना अब पुराने तरीके को बदलना चाहती है. पहले क्या होता था कि विमान खरीदने के बाद, स्वदेशी हथियारों जैसे 'अस्त्र' मिसाइल या 'SAAW' (स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन) को विमान में फिट करने के लिए फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन के साथ अलग से नया और महंगा समझौता करना पड़ता था. इसमें न केवल बहुत समय बर्बाद होता था, बल्कि कागजी कार्यवाही और पैसों का भी बोझ बढ़ता था. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
