)
गणतंत्र दिवस पर गूंजेगी 'हाइपरसोनिक' दहाड़! DRDO की जादुई LRAShM मिसाइल की दिखेगी झांकी; 15 मिनट में दुश्मन का काम तमाम
Zee News
DRDO hypersonic LRAShM missile: DRDO इस बार गणतंत्र दिवस पर एक ऐसी मिसाइल की झांकी निकालने जा रहा है. जिसे देखने के बाद दुनिया दंग रह जाएगी. इस मिसाइल की जादुई रफ्तार व बेमिसाल ताकत एक झटके में दुश्मन के परखच्चे उड़ाने में माहिर. ऐसे में, आइए जानते हैं इस मिसाइल की खूबियां.
DRDO hypersonic LRAShM missile: भारत की सैन्य ताकत अब एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई है जहां दुश्मन को सोचने का मौका भी नहीं मिलेगा. इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में पूरी दुनिया भारत का वो 'ब्रह्मास्त्र' देखेगी जो आवाज से भी कई गुना तेज चलता है और समंदर में दुश्मन के बड़े से बड़े जहाज को चंद मिनटों में राख कर सकता है. यह भारत की अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल है, जो पहली बार कर्तव्य पथ पर अपना जलवा बिखेरेगी. जी हां, हम बात कर रहे हैं, DRDO की लंबी दूरी वाली एंटी-शिप हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल (LRAShM) की. इस साल 77वें गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार शामिल होने जा रही है. 1,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह जादुई मिसाइल हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की ताकत को कई गुना बढ़ा देगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दुश्मन के रडार की पकड़ में नहीं आती.
