)
विदेशी कलपुर्जों की होगी छुट्टी! तेजस के नए अवतार में लगेगा रघु वंशी का जादुई दिमाग, बिना रुके चीरेगा आसमान
Zee News
Line Replaceable Units: RVAS ने भारत के स्वदेशी फाइटर प्रोग्राम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी अब तेजस Mk-2 के लिए एक महत्वपूर्ण Line Replaceable Unit के विकास में भागीदार बन गई है. तेजस Mk-2 को भारतीय वायुसेना के भविष्य के बेड़े की रीढ़ माना जा रहा है. तेजस Mk-2 एक मीडियम-वेट, सिंगल इंजन, मल्टी-रोल फाइटर जेट होगा. इसमें नया एयरफ्रेम, ज्यादा ताकतवर इंजन, आधुनिक एवियोनिक्स, स्वदेशी AESA रडार और ज्यादा हथियार ले जाने की क्षमता होगी.
Line Replaceable Units: Raghu Vamsi Advanced Systems (RVAS) भारत के एयरोस्पेस सेक्टर में एक बड़ी प्राइवेट कंपनी के तौर पर उभर रही है. यह खास तौर पर विमानन क्षेत्र के लिए Line Replaceable Units (LRU) के डिजाइन और निर्माण पर काम कर रही है. RVAS का लक्ष्य भारत के भविष्य के लड़ाकू विमानों और एडवांस एयरोस्पेस प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी और भरोसेमंद सिस्टम तैयार करना है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
