)
राफेल आखिरी मेहमान? भारत की स्काई में अब देसी फाइटर्स का राज; MK-2 और AMCA की तैयारी
Zee News
India's Last defence deal! भारत को राफेल के बाद विदेशी फाइटर जेट खरीद बंद कर स्वदेशी विमानों पर फोकस करना चाहिए. तेजस Mk-II, AMCA, TEDBF और इंजन तकनीक पर निवेश से ही भारत आत्मनिर्भर और वैश्विक फाइटर पावर बन सकता है.
India's Last defence deal! भारत सहित एशिया के विकासशील देश डिफेंस पर बजट का एक बहुत बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं. यह बजट इसलिए भी ज्यादा लगता है क्योंकि ज्यादातर रक्षा सौदे विदेशों से होते हैं. ऐसा ही फाइटर जेट के मामले में भारत कर रहा है. बना तो रहा है अपना फाइटर जेट, लेकिन 10 साल पीछे हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में राफेल फाइटर जेट भारत फ्रांस से खरीद रहा है. ऐसे में भारत को अब विदेशी लड़ाकू विमानों पर निर्भरता कम करनी चाहिए. राफेल को अंतिम फाइटर जेट बनाना चाहिए, जिसे भारत खरीद रहा है. इसके बाद देश का हर रुपया, हर इंजीनियरिंग घंटा और हर नीतिगत फैसला पूरी तरह स्वदेशी लड़ाकू विमान इकोसिस्टम बनाने में लगना चाहिए. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
