)
राफेल की फाइटर फ्लीट से भारत लूट लेगा लाहौर! डिफेंस डील से थर्राया पड़ोसी मुल्क; पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Zee News
Pakistan on Rafale Deal: इंडियन एयरफोर्स की राफेल की पावर से पाकिस्तान हिल गया है. पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट ने कहा कि भारत की फाइटर की लंबी चौड़ी फाइटर फ्लीट का कोई जवाब फिलहाल पाकिस्तान के पास नहीं है. ऐसे में पाकिस्तानी एयरफोर्स को अलग प्रकार की रणनीति की जरूरत है. क्योंकि फाइटर जेट की संख्या से मुकाबला करना मुश्किल है.
Pakistan on Rafale Deal: इंडियन एयरफोर्स राफेल की सबसे बड़ी फाइटर फ्लीट से लैस होने वाली है. 114 राफेल के अलावा राफेल 26 राफेल मरीन भी खरीदे जाएंगी. इसके अलावा राफेल के 2 स्क्वाड्रन पहले से इंडियन एयरफोर्स के पास हैं. कुल मिलाकर भारत के 200 राफेल फाइटर जेट हो जाएंगे. नई राफेल डील का असर पाकिस्तान पर पड़ा है. आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे पाकिस्तान की मुश्किले अब बढ़ गई हैं. पूरा देश अब टेंशन में आ गया है, खासकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिस दौर से दोनों देशों के रिश्ते गुजर रहे हैं. इससे टेंशन लाजमी है.
