)
6वीं पीढ़ी के FCAS फाइटर जेट प्रोजेक्ट में भारत की लैटरल एंट्री! जर्मनी की जाल में फंसा फ्रांस, IAF के लिए खुशखबरी
Zee News
India 6th Generation Fighter jet: फ्रांस, स्पेन और जर्मनी का संयुक्त रूप से चल रहा 6वीं पीढ़ी का फाइटर जेट आपसी मदभेदों की वजह से बंद होने के कगार पर पहुंच गया है. यूरोपीय देशों का विवाद भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि जर्मनी ने भारत को 6वीं पीढ़ी के फाइटर जेट प्रोजेक्ट का ऑफर दिया है.
India 6th Generation Fighter jet: फ्रांस-जर्मनी और स्पेन का 6वीं पीढ़ी का फाइटर जेट प्रोजेक्ट Future Combat Air System (FCAS) मझधार में फंस गया है. यही वजह है कि अब एक नया 6वीं पीढ़ी का फाइटर जेट प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है, जिसमें भारत की लैटरल एंट्री होने वाली है. यह विवाद मुख्य रूप से फ्रांस और जर्मनी के बीच है. यही वजह की तीनों देशों में फाइटर जेट के प्रोजेक्ट को लेकर फैसला नहीं हो पार रहा है, जबकि इसकी डेडलाइन जनवरी 2026 रखी गई है.
More Related News
