)
दुश्मन के कैंपों पर अब होगा दूर से वार! IIT मद्रास बना रहा है दुनिया का सबसे एडवांस रामजेट इंजन,122mm रॉकेट को देगा ताकत
Zee News
Ramjet powered rocket: IIT मद्रास के शोधकर्ता भारतीय सेना के प्रसिद्ध BM-21 Grad रॉकेट लॉन्चर के लिए 122mm रैमजेट पावर्ड रॉकेट विकसित करने की योजना बना रहे हैं. यही नहीं, भविष्य में भारत के अपने स्वदेशी Pinaka रॉकेट सिस्टम के लिए भी इसी तकनीक का एक एडवांस वर्जन तैयार किया जाएगा. इस तकनीक के आने से रॉकेटों की रेंज और रफ्तार में भारी इजाफा होने की उम्मीद है.
Ramjet powered rocket: भारतीय सेना की आर्टिलरी यानी तोपखाने की ताकत अब एक नई ऊंचाई पर पहुंचने वाली है. IIT मद्रास के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक पर काम शुरू कर दिया है, जो हमारे पुराने रॉकेट सिस्टम में नई जान फूंक देगी. ऐसे में, अब रॉकेट न केवल तेजी से उड़ेंगे, बल्कि उनकी मारक क्षमता भी दोगुनी से ज्यादा हो जाएगी. यह सब मुमकिन होगा 'रैमजेट' तकनीक की मदद से. आमतौर पर रॉकेटों में जलने के लिए ऑक्सीडाइजर साथ ले जाना पड़ता है, जिससे उनका वजन बढ़ जाता है और रेंज कम हो जाती है. लेकिन IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, IIT मद्रास जिस रैमजेट तकनीक पर काम कर रहा है, वह हवा से ही ऑक्सीजन खींचकर ईंधन जलाती है. इसका मतलब है कि रॉकेट हल्का होगा और बहुत तेज रफ्तार (सुपरसोनिक) से बहुत लंबी दूरी तक जा सकेगा.
