)
समंदर में आएगा तूफान! नौसेना के सीहॉक पर लगेगी इजरायल की 'आइस ब्रेकर' मिसाइल, 300 KM दूर से दुश्मन के डुबोएगी जहाज
Zee News
Ice Breaker missile: भारतीय नौसेना अब अपने बेड़े को और भी ज्यादा खतरनाक बनाने के लिए एक ऐसे मिसाइल सिस्टम पर विचार कर रही है, जो समंदर के बीचों-बीच दुश्मन के होश उड़ा देगा. खबर आ रही है कि भारतीय नौसेना अपने MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टरों को इजरायल की आधुनिक 'आइस ब्रेकर' मिसाइल से लैस करने की योजना बना रही है. खास बात यह है कि भारतीय वायुसेना पहले ही इस मिसाइल को अपनी ताकत में शामिल करने की मंजूरी दे चुकी है.
Indian Navy Ice Breaker missile: इंडियन नेवी समंदर में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए इजरायल के साथ बड़ी डिफेंस डील करने जा रही है. दरअसल, भारतीय नौसेना ने हाल ही में अमेरिका से MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर खरीदे हैं. इन हेलीकॉप्टरों को सबमरीन किलर कहा जाता है. ऐसे में, नौसेना अब इन हेलीकॉप्टरों को केवल दुश्मन की पनडुब्बियों के खात्मे तक सीमित नहीं रखना चाहती है. इन्हें अब लंबी दूरी के हमलों के लिए तैयार किया जा रहा है. जिसके लिए इजरायल से आइस ब्रेकर मिसाइल खरीदने की चर्चा है. वहीं, सबसे बड़ी बात यह है कि इंडियन एयरफोर्स ने पहले ही इस मिसाइल को अपने बेड़े में शामिल करने का रास्ता साफ कर दिया है, जिसके बाद अब नौसेना भी इसी राह पर चल पड़ी है.
