)
अब भारत में ही बनेगा Su-57! रूस से आ रही बड़ी खुशखबरी, HAL की 50% तैयारी पूरी; J-20, F-35 बनेंगे खिलौना
Zee News
Su-57 fighter jet India: भारतीय वायुसेना की घटती ताकत को फिर से पटरी पर लाने के लिए भारत सरकार एक बहुत बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. आसमान में चीन और पाकिस्तान की चुनौतियों से निपटने के लिए अब रूस के सबसे आधुनिक पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई-57 (Su-57E) की भारत में एंट्री हो सकती है. इसके लिए सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड बस एक आखिरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
Su-57 fighter jet India: भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की घटती संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार एक बड़ा फैसला ले सकती है. रूस के स्टेल्थ फाइटर सुखोई-57 को भारत में ही बनाने की संभावनाओं पर काम तेज हो गया है. सरकारी एयरोस्पेस दिग्गज HAL इस महीने के अंत तक रूस से एक विस्तृत रिपोर्ट मिलने की उम्मीद कर रहा है. इस रिपोर्ट में मिसाइल जैसे दिखने वाले इस घातक विमान को भारत में बनाने के खर्च और क्षमता का पूरा ब्यौरा होगा. बता दें, आज के समय में भारतीय वायुसेना के पास लड़ाकू विमानों के स्क्वाड्रन की संख्या गिरकर 30 के आसपास रह गई है, जबकि जरूरत 42 की है. पुराने पड़ चुके मिग-21 और जगुआर विमानों के रिटायर होने से यह कमी और बढ़ सकती है. हालांकि, भारत खुद का पांचवीं पीढ़ी का विमान AMCA बना रहा है, लेकिन उसे आने में अभी समय है. ऐसे में सुखोई-57 एक शानदार विकल्प के रूप में उभर रहा है.
