)
IAF खरीदेगी 400 स्वदेशी फाइटर जेट! राफेल का नहीं होगा तेजस-MKII और AMCA पर असर, HAL-DRDO लाएंगे एयर पावर में बूस्ट
Zee News
IAF 400 Indigenous Fighter jet: भारत राफेल तत्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए खरीद रहा है. इससे भारतीय कंपनियों को समय मिल जाएगा. एयर फोर्स की जरूरतें पूरी हो जाएंगी, लेकिन लॉन्ग टर्म प्लानिंग तेजस मार्क-2 और AMCA को लेकर की गई है. तेजस और AMCA के 400 फाइटर जेट इंडियन एयरफोर्स खरीदेगी.
IAF 400 Indigenous Fighter jet: भारत फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट की भारी भरकम डिफेंस डील कर रहा है. चर्चा है कि इसी डील तेजस मार्क-2 का प्रोजेक्ट और कुछ हद तक AMCA प्रोजेक्ट प्रभावित होगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा. राफेल डील भारत के लिए आवश्यक हो गई थी. क्योंकि इंडियन एयरफोर्स फाइटर जेट की कमी के कारण काफी कमजोर हो गई थी. इसलिए तत्काल नए और भरोसे फाइटर जेट की जरूरत थी. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
