)
रशियन 'दैत्य' से लैस होगी IAF! राफेल की आधी कीमत पर Su-57 देगा रूस, पाकिस्तान से पहले मिलेगा 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान?
Zee News
Su-57 stealth fighter: भारतीय वायुसेना अब अपनी ताकत बढ़ाने के लिए एक ऐसी रणनीति पर काम कर रही है, जो दुनिया के बड़े-बड़े देशों को हैरान कर सकती है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, वायुसेना राफेल और रूस के Su-57 को एक-दूसरे के विकल्प के तौर पर नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक के रूप में देख रही है.
Su-57 stealth fighter: इंडियन एयरफोर्स जल्द ही नए लड़ाकू विमानों से लैस होने जा रही है. जिसमें सबसे अधिक चर्चा फ्रांस के राफेल लड़ाकू विमान की है. चूंकि, भारत के पास पहले से ही राफेल लड़ाकू विमानों की दो स्क्वाड्रन है. ऐसे में राफेल के अपग्रेडेड वर्जन की खरीदारी लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि, यह 4.5 पीढ़ी का ही लड़ाकू विमान है. ऐसे में, 5वीं पीढ़ी के लिए बनी खाई को पाटने के लिए भारत अब रूस की ओर रुख कर रहा है. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट कर दिया है कि 114 राफेल (MRFA) विमानों की जरूरत अपनी जगह है, लेकिन भविष्य की 'स्टील्थ' जरूरतों के लिए रूस का Su-57E एक अलग और समानांतर प्रोग्राम है. वायुसेना का मानना है कि राफेल एक आजमाया हुआ लड़ाकू विमान है, जबकि Su-57 वह 'डीप पेनेट्रेशन' स्ट्राइकर है जो दुश्मन की सीमा के भीतर बिना दिखे तबाही मचा सकता है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
