)
IAF का तेजस Mk1A दहाड़ने को तैयार! GE ने शुरू की F404 जेट इंजन की नॉनस्टॉप डिलीवरी; हर 15 दिन में मिलेगा एक लड़ाकू विमान
Zee News
Tejas Mk1A engine supply: तेजस Mk1A के लिए GE F404-IN20 इंजनों की आपूर्ति अब एकदम क्लीयर हो गई है. पिछले 18 महीनों से इंजन की कमी के कारण जो उत्पादन रुका हुआ था, वह अब दोबारा शुरू हो गया है. GE ने वादा किया है कि वह मार्च 2026 तक लगातार इंजनों की डिलीवरी करेगा, जिससे HAL यानी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को अपने लक्ष्य पूरे करने में मदद मिलेगी. साथ ही, इंडियन एयरफोर्स की हवाई ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा.
Tejas Mk1A engine supply: भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk1A के प्रोग्राम में अब वो तेजी आने वाली है जिसका देश को लंबे समय से इंतजार था. अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) द्वारा इंजन की सप्लाई में आई स्थिरता ने न केवल भारतीय वायुसेना (IAF) की स्क्वाड्रन ताकत बढ़ाने का रास्ता साफ कर दिया है, बल्कि अब भारत के 'एक्सपोर्ट' सपनों को भी नई उड़ान मिल रही है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, HAL ने इंजन की कमी के बावजूद एयरफ्रेम यानी विमान का ढांचा बनाने का काम जारी रखा था. अब जैसे-जैसे इंजन आ रहे हैं, उन्हें विमानों में फिट करके वायुसेना को सौंपने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. HAL का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 12 विमानों की पहली खेप वायुसेना को सौंपने का है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
