)
इंडियन नेवी में खूंखार 'ब्लैक शॉर्क' की वापसी, 48 हैवीवेट टारपीडो डील रक्षा मंत्रालय से फाइनल; समंदर में उबाल आना तय!
Zee News
48 Black shark Tarpido deal: भारत इटली से 48 हैवीवेड ब्लैक शार्क टारपीडो खरीद रहा है. इंडियन नेवी के लिए होने वाली इस डिफेंस को डील को रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. ब्लैक शार्क से इंडियन नेवी की हिंद महासागर में डिटरेंस पावर बढ़ जाएगी. साथ ही चीन की मनमानी पर लगाम लगेगी.
48 Black shark Tarpido deal: इंडियन नेवी का अंडर वाटर पावर बूस्ट होने वाला है. रक्षा मंत्रालय की तरफ एक बड़ी डिफेंस डील को फाइनल किया गया है. इस डिफेंस डील के तहत भारत-इटली से 48 हैवीवेट ब्लैक शार्क टारपीडो खरीदने जा रहा है. इससे नेवी की डिटरेंस पावर बढ़ेगी. इटली के साथ ब्लैक शार्क की डील भारत ने 10 पहले किया था. उस समय 98 हैवीवेट टारपीडो की डील हुई थी, लेकिन डील से जुड़े लोगों के हाथ भ्रष्टाचार में सन गए थे. इसके बाद 2016 में डील रद्द हो गई.
More Related News
