)
15 साल में तीन गुना महंगा हुआ राफेल, 2012 में 126 फाइटर जेट की हुई थी डील; नई कीमत से भन्नाया दिमाग
Zee News
Rafale became expensive: भारत दुनिया की सबसे बड़ी डिफेंस डील करने जा रहा है, 114 राफेल F4 जेट्स के लिए ₹3.25 लाख करोड़ खर्च होंगे. 2012 की तुलना में कीमत लगभग तीन गुनी है. नई तकनीक, Spectra EW, AESA रडार, AI डेटा फ्यूजन और घरेलू असेंबली सेंटर शामिल हैं.
Rafale became expensive: भारत दुनिया की सबसे बड़ी डिफेंस डील फ्रांस से करने जा रहा है. इतनी बड़ी डिफेस डील दुनिया के किसी देश ने पिछले एक दशक में नहीं की है. यह डील पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है. देश अब मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) कार्यक्रम के तहत 114 अतिरिक्त राफेल फाइटर जेट के लिए करीब ₹3.25 लाख करोड़ (39–40 अरब डॉलर) की डील साइन करने की तैयारी कर रहा है. इस डील का आकार एक कड़वी सच्चाई दिखाता है.करीब 15 साल की देरी के बाद भारत अब राफेल विमानों के लिए करीब तीन गुनी कीमत चुकाने जा रहा है, जितनी 2012 में MMRCA टेंडर के समय सोची गई थी.
