)
वो साल...जब भारतीय गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट बना था पाकिस्तानी नेता! गवर्नर रहते कर दिया था तख्तापलट, इतिहास का भूला-बिसरा किस्सा
Zee News
Pakistani Leader Chief Guest in 1955 republic day: यह किस्सा है साल 1955 का. उस समय भारत ने पाकिस्तान के तत्कालीन गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था. उस दौर में भारत अपनी लोकतांत्रिक संस्थाओं और परंपराओं को आकार दे रहा था. मलिक गुलाम मोहम्मद का भारत से पुराना जुड़ाव भी रहा था. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी.
Pakistani Leader Chief Guest in 1955 republic day: भारत अपने गणतंत्र दिवस समारोह में किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित करता है. लेकिन आज से करीब 70 साल पहले भारत ने पाकिस्तानी नेता को भी गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट बनाया था. मौजूदा भारत-पाकिस्तान रिश्तों को देखते हुए यह बात हैरान करती है. लेकिन इतिहास में ऐसा हो चुका है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
