
Ball Of The Century: कैसी थी शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी, जिससे हुई यासिर शाह की बॉल की तुलना
AajTak
पाकिस्तानी बॉलर यासिर शाह ने श्रीलंका के खिलाफ एक ऐसी बॉल डाली, जिसे बॉल ऑफ द सेंचुरी कहा जा रहा है. दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने भी एक बॉल ऑफ द सेंचुरी फेंकी थी जब उन्होंने माइक गैटिंग को आउट किया था. दोनों बॉल को आप यहां देख सकते हैं...
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच गॉल में चल रहे पहले टेस्ट मैच में कुछ ऐतिहासिक हुआ है. पाकिस्तानी स्पिनर यासिर शाह ने दूसरी पारी में श्रीलंका के कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड कर दिया. यह बॉल इतनी टर्न हुई कि इसे बॉल ऑफ द सेंचुरी बताया जा रहा है. हालांकि, इसपर क्रिकेट फैन्स, दिग्गजों की अलग-अलग राय है.
बॉल ऑफ द सेंचुरी का जब भी नाम आता है, सबसे पहले शेन वॉर्न का चेहरा ही सामने आता है. दिवंगत शेन वॉर्न ने अपनी कलाई से जो जादू बिखेरा, वह हमेशा याद रखा जाता है. 20वीं सदी की बॉल ऑफ द सेंचुरी शेन वॉर्न ने ही फेंकी थी, जो 1993 में आई थी.
ऐसी थी शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी साल 1993 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला चल रहा था. इंग्लैंड के सुपरस्टार प्लेयर माइक गैटिंग को शेन वॉर्न ने एक ऐसी बॉल डाली, जो शायद सातवें-आठवें स्टम्प के सामने से टप्पा खाकर आई और सीधा स्टम्प में घुस गई. माइक गैटिंग देखते रह गए और शेन वॉर्न ने चमत्कार कर दिया.
The greatest Test delivery ever? pic.twitter.com/MQ8n9Vk3aI
यासिर शाह की बॉल ऑफ द सेंचुरी अब करीब 3 दशक के बाद पाकिस्तानी बॉलर यासिर शाह की बॉल ऑफ द सेंचुरी आई है, जो श्रीलंका के खिलाफ आई है. यासिर शाह भी लेग स्पिनर हैं, उनकी बॉल भी पांचवें-छठे स्टम्प के सामने से उठती है और सीधा ऑफ स्टम्प को उड़ा देती है. यासिर शाह ने लगातार दो बॉल ऐसी ही फेंकी, जिसमें से एक पर विकेट मिला था.
Ball of the Century candidate❓ Yasir Shah stunned Kusal Mendis with a stunning delivery which reminded the viewers of Shane Warne’s ‘Ball of the Century’.#SLvPAK pic.twitter.com/uMPcua7M5E

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










