
Babar Azam: 'SKY तो छा गया है...', फोटो डालकर बुरी तरह ट्रोल हुए बाबर आजम
AajTak
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर को लेकर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है. जिसके केंद्र में सूर्यकुमार यादव हैं, जानिए क्या है पूरी कहानी...
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम इस वक्त ब्रेक पर है. फाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार कर पाकिस्तान का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. बाबर आजम की कप्तानी पर शुरुआत में सवाल उठे, लेकिन टीम फाइनल तक पहुंची तो तारीफ भी हुई. इस बीच बाबर आजम सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है.
बाबर आजम ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह चश्मा लगाए खड़े हैं और उन्होंने कैप्शन दिया है कि Relaxing under blue SKY यानी नीले आसमां के नीचे रिलेक्स करते हुए. फैन्स को बाबर आजम की यह तस्वीर पसंद तो आई और इसपर हजारों लाइक्स भी मिले. लेकिन यूज़र्स ने उन्हें जमकर ट्रोल भी कर दिया.
बाबर आजम ने कैप्शन में SKY का जिक्र किया तो ट्विटर यूज़र्स ने उसे सूर्यकुमार यादव से जोड़ दिया. साथ ही सूर्या की टीम इंडिया की जर्सी पहने तस्वीरें साझा की. जो बाबर के ब्लू स्काई कैप्शन से मैच करती हैं. कई यूजर्स ने बाबर आजम की रैंकिंग को लेकर भी ट्रोल किया, क्योंकि सूर्यकुमार यादव टी-20 में नंबर-1 बल्लेबाज हैं जबकि मोहम्मद रिजवान, खुद बाबर आजम का नंबर उनके बाद ही आता है.
Meanwhile blue Sky💙 pic.twitter.com/UWpnBHYZDV
Relaxing under blue SKY pic.twitter.com/1aBpxtVcuT
Blue SKY pic.twitter.com/PA7sdUwmDX

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










