
Ayodhya और Kashi का क्या है जनवरी-फरवरी कनेक्शन!
AajTak
UP News: ज्ञानवापी परिसर में प्रशासन ने सात घंटे से भी कम समय में कोर्ट के आदेश का परिपालन कर दिया. रात ग्यारह बजे तक तो तहखाने की साफ-सफाई होकर देव विग्रहों की पूजा भोग और आरती के बाद शयन भी करा दिया गया.
अयोध्या में रामजन्म भूमि और काशी में तहखाने का ताला खोलने के आदेश और उनका परिपालन कुछ घंटों में ही हो गया. काशी में 31 जनवरी और अयोध्या के इतिहास में एक फरवरी की तारीख दर्ज है. हालांकि, वाराणसी के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने ज्ञानवापी परिसर में मौजूद तहखाने का ताला खोलकर व्यास परिवार के पूजा के पारंपरिक अधिकार की बहाली और देव विग्रहों को सेवा पूजा के लिए जिला प्रशासन को सात दिनों की मोहलत दी. लेकिन प्रशासन ने सात घंटे से भी कम समय में आदेश का परिपालन कर दिया. रात ग्यारह बजे तक तो तहखाने की साफ सफाई होकर देव विग्रहों की पूजा भोग और आरती के बाद शयन भी करा दिया गया.
अयोध्या मामले में कैसे सब कुछ फटाफट अंदाज में हुआ? फैजाबाद की जिला अदालत में 30 जनवरी 1986 को विवादित इमारत का ताला खोलने की उमेश चंद्र पांडेय की अर्जी आई. एक फरवरी को सुनवाई के बाद तक खोलने का आदेश फैजाबाद के जिला जज कृष्ण मोहन पांडेय ने शाम 4.40 बजे जारी किया. आदेश सुनाए जाने के 45 मिनट के भीतर शाम 5.20 पर तत्कालीन फैजाबाद के जिला मजिस्ट्रेट की अगुआई में विवादित इमारत का ताला खोल दिया गया.
PM नेहरू ने नाराजगी भी जताई
ये तालाबंदी नेहरू सरकार के समय 23 दिसंबर 1949 को को गई थी, जब विवादित स्थल में रामलला के 'प्रकट' होने की बात वहां पहरा दे रहे पुलिस के सिपाही अब्दुल बरकत ने पुलिस एफआईआर में बताई. इसके बाद प्रधानमंत्री नेहरू ने नाराजगी भी जताई और मूर्तियों को बाहर निकालने को भी कहा. लेकिन फैजाबाद के तत्कालीन कमिश्नर केके नायर ने देश भर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका से ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया.
नायर का कहना था कि सरकार को मूर्तियां हटाने से पहले उनको कमिश्नर पद से हटाना होगा. और मूर्तियां हटाने के बाद बिगड़ने वाली स्थिति और सांप्रदायिक हिंसा की जिम्मेदारी भी लेनी होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










