
AUS vs PAK World Cup 2023, Live Score: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच आज होगा ब्लॉकबस्टर मैच, थोड़ी देर में टॉस
AajTak
क्रिकेट वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में जबरदस्त मुकाबलों का दौर जारी है. आज (20 अक्टूबर) वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
मौजूदा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दोनों की शुरुआत खराब रही थी और उन्होंने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए थे. ऑस्ट्रेलिया को भारत (6 विकेट) और साउथ अफ्रीका (134 रन) से हार का सामना करना पड़ा था. फिर उसने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया था. दूसरी ओर पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को पराजित किया, वहीं भारत के हाथों उसे शिकस्त मिली.
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: अब्दुल्लाह शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उस्मा मीर/मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन आफरीदी, हारिस रऊफ.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









