
AUS vs ENG 1st Ashes Test Live Score: एशेज की रोमांचक शुरुआत, पहले ही ओवर में स्टार्क ने दिया इंग्लैंड को झटका, क्राउली निपटे
AajTak
AUS vs ENG 1st Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में एशेज सीरीज 2025-26 का पहला टेस्ट है. मैच का आज (21 नवंबर) पहला दिन. इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही है.
Australia vs England, 1st Test Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
इंग्लैंड टीम की ओर से इस समय ओली पोप और बेन डकेट बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस मैच की लाइव कवरेज और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
इंग्लैंड की बल्लेबाजी की हाइलाइट्स
मिचेल स्टार्क ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई और दिन के पहले ओवर की छठी गेंद पर ही उन्होंने जैक क्राउली को निपटा दिया. उनका कैच स्लिप में मौजूद उस्मान ख्वाजा ने पकड़ा.
इंग्लैंड टीम का स्कोरकार्ड पहली पारी

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











