
Asia Cup Team India: एशिया कप के लिए कल होगा टीम इंडिया का ऐलान, स्क्वॉड में आर. अश्विन की हो सकती है एंट्री
AajTak
एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान सोमवार (21 अगस्त) को किया जाएगा. टीम सेलेक्शन के लिए चयन समिति की बैठक दिल्ली में होगी, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल होंगे. दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम पर भी चर्चा होने की संभावना है.
एशिया कप 30 अगस्त से लेकर 17 सितंबर तक श्रीलंका और पाकिस्तान में खेला जाना है. इस मेगा टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान सोमवार (21 अगस्त) को होना है. बता दें कि भारतीय टीम को एशिया कप के बाद अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 भी खेलना है, जिसके चलते ये टूर्नामेंट काफी अहम है. अब टीम इंडिया के ऐलान से पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है.
द्रविड़ और रोहित भी मीटिंग में लेंगे हिस्सा
एशिया कप के लिए भारतीय चयनकर्ता 17 सदस्यीय टीम चुन सकते हैं. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति वनडे विश्व कप से पहले सभी संभावित विकल्पों को परखना चाहती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम चयन के लिए बीसीसीआई के पदाधिकारियों की बैठक दिल्ली में होगी, जिसमें मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा भी हिस्सा लेंगे. हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि रोहित और द्रविड़ मीटिंग में शारीरिक रूप से शामिल होंगे या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे.
केएल राहुल (जांघ) और श्रेयस अय्यर जैसे प्रमुख खिलाड़ियों ने अभी तक अपनी फिटनेस साबित नहीं की है. ऐसे में बीसीसीआई कोई रिस्क लेना नहीं चाहता है और वह 17 खिलाड़ियों का स्क्वॉड चुनने जा रहा है. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम को चुनने की इजाजत दी थी. इसी के मुताबिक पाकिस्तान और बांग्लादेश ने 17 सदस्यीय टीम चुनी थी.
17 साल के अयान खान ने मचाया गदर... यूएई ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर रचा इतिहास
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय अस्थायी टीम चुनने की संभावना है, जिसे पांच सितंबर तक आईसीसी के पास जमा करना होगा. इस सूची में हालांकि कोई भी टीम बदलाव कर सकती है. वर्ल्ड कप के लिए टीमों की अंतिम सूची सौंपने की समय सीमा 27 सितंबर है. वहीं एशिया कप के लिए और अधिक खिलाड़ियों को चुना जा सकता है.'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










