
Asia Cup 2023: एशिया कप को लेकर पाकिस्तान का नया पैंतरा, जय शाह से करेगा ये बड़ी डिमांड
AajTak
एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जाना है. इस दौरान पाकिस्तान को चार मैचों की मेजबानी करनी है, जिसे लेकर वह खुश नहीं है. जय शाह की अगुवाई वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड इस मुद्दे को उठाएगा.
जय शाह की अध्यक्षता वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने पिछले महीने एशिया कप 2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. एशिया कप 31 अगस्त से लेकर 19 सितंबर तक खेला जाना है. इस टूर्नामेंट के लिए तारीखें तो सामनें आ गईं, लेकिन शेड्यूल अबतक जारी नहीं हुआ है. इसके पीछे की वजह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) है, जो चार से अधिक मुकाबले की मेजबानी करना चाहता है.
जय शाह के सामने उठाएगा ये मुद्दा
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और पीसीबी सहित सभी हितधारकों ने एशिया कप के लिए 'हाइब्रिड मॉडल' स्वीकार कर लिया था. जिसके बाद एसीसी ने घोषणा की थी कि इस टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान में, जबकि 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. अब पीसीबी रविवार को दुबई में होने वाली एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में पाकिस्तान में एशिया कप के चार से अधिक मैचों के आयोजन की मांग करेगा.
'हाइब्रिड मॉडल' का प्रस्ताव इसलिए रखा गया, क्योंकि बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए वह अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेगा. पीसीबी क्रिकेट समिति के नए अध्यक्ष जाका अशरफ ने हालांकि इस सप्ताह के शुरू में आईसीसी बैठक के लिए डरबन में मौजूद एसीसी सदस्य बोर्ड के अधिकारियों के सामने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे. जब एशिया कप की तिथियों की घोषणा की गई तब अशरफ इस पद पर नहीं थे.
पाकिस्तान को ज्यादा मैच मिलने की संभावना कम
एशिया कप का अभी संपूर्ण कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है, लेकिन पाकिस्तान को अधिक मैचों की मेजबानी मिलने की संभावना कम है. पीसीबी के सूत्रों ने कहा, 'पाकिस्तान एसीसी की बैठक में यह मुद्दा उठाएगा कि श्रीलंका में बारिश का मौसम होने के कारण पाकिस्तान को चार से अधिक मैचों की मेजबानी सौंपी जानी चाहिए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










