
Apollo Tyres बना टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर, देगा Dream11 से ज्यादा पैसे... 2027 तक रहेगा साथ
AajTak
Apollo Tyres अब भारतीय क्रिकेट टीम का नया जर्सी स्पॉन्सर बन गया है. BCCI ने Dream11 के साथ चल रही डील को रद्द कर दिया था, क्योंकि बेटिंग ऐप्स पर बैन लगा दिया गया था. इसके बाद Apollo Tyres ने स्पॉन्सरशिप के लिए बोली लगाकर जीत हासिल की. Apollo Tyres का ये करार 2027 तक चलेगा.
Team India New Jersey Sponsor: भारतीय क्रिकेट टीम का जर्सी स्पॉन्सर कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) अब आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम का नया जर्सी स्पॉन्सर बन गया है. ये बड़ा ऐलान उस समय हुआ जब BCCI ने Dream11 की स्पॉन्सरशिप डील को रद्द कर दी थी, क्योंकि भारत सरकार के फैसले के बाद तमाम बेटिंग ऐप्स पर बैन लगा दिया गया था.
बोली प्रक्रिया में Apollo Tyres ने बाजी मारते हुए BCCI को हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया, जो कि पहले Dream11 द्वारा दिए जा रहे 4 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. यह नया करार 2027 तक चलेगा.
इस नए समझौते के बाद अब भारतीय टीम के जर्सी पर Apollo Tyres का लोगो चमकेगा. इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो यह कदम न केवल टीम इंडिया को बेहतर ब्रांड समर्थन देगा, बल्कि Apollo Tyres की ब्रांड वैल्यू को भी नया मुकाम दिलाएगा.
वर्तमान में भारतीय पुरुष टीम के पास एशिया कप में कोई स्पॉन्सर नहीं है और महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में बिना स्पॉन्सर खेल रही है.
ड्रीम11 ने पुरुष टीम के एशिया कप से अपना स्पॉन्सर खत्म कर दिया, क्योंकि सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग पर रीयल मनी खेलने पर प्रतिबंध लगाया.
ध्यान रहे 2 सितंबर को BCCI ने जर्सी स्पॉन्सर के लिए बोली लगाने के लिए नियम (Expression of Interest) जारी किए थे. इसके मुताबिक गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो और तंबाकू कंपनियां बोली नहीं लगा सकती थीं. इसके अलावा कुछ अन्य कंपनियां भी इस दायरे से बाहर रखी गई हैं, जैसे खेल-कपड़े बनाने वाली कंपनियां, बैंकिंग और फाइनेंशियल कंपनियां. वहीं कोल्ड ड्रिंक, पंखे, मिक्सर-ग्राइंडर, ताले और इंश्योरेंस कंपनियां भी बोली लगानी की प्रक्रिया से बाहर रखी गई थीं. यह भी पढ़ें: अजीब इत्तेफाक...टीम इंडिया की जर्सी पर दिखीं जो-जो कंपनियां, वही हो रहीं साफ!

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







