
America में फिर भारतीय मूल के छात्र की गई जान, लगातार मौतों से खड़े हो रहे सवाल
AajTak
अमेरिका में एक के बाद एक हो रही भारतीय छात्रों की मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. कुछ मामलों में भारतीय छात्रों पर हमले हुए हैं तो वहीं कुछ मामले ऐसे भी हैं, जिसमें मौत संदिग्ध बनी हुई है. ऐसे केस सामने आने के बाद अब अमेरिका का भारतीय समुदाय चिंतित हो गया है.
अमेरिका में भारतीय मूल के छात्रों की मौत के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. अब US के बोस्टन में एक भारतीय मूल के छात्र की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है. हालांकि, शुरुआती जांच में कुछ भी गड़बड़ी नहीं मिली है. लेकिन फिर भी लगातार अलग-अलग मामलों में हो रही भारतीय छात्रों की मौत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
बोस्टन में जिस भारतीय छात्र की मौत हुई है, उसका नाम अभिजीत पारुचुरू (20) है. मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले अभीजीत के माता-पिता अमेरिका के कनेक्टिकट (Connecticut) में ही रहते हैं और सीधे अमेरिकी और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं. बताया जा रहा है कि पारुचुरु का का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर तेनाली में किया जा चुका है. अमेरिका में काम करने वाले NGO टीम एड ने पारुचुरू के पार्थिव शरीर को भारत लाने में मदद की है.
US का भारतीय समुदाय चिंतित
साल 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक अमेरिका में भारतीय मूल के करीब आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों की अलग-अलग कारणों से मौत हो चुकी है. इनमें से कई मामले ऐसे भी हैं, जिनमें भारतीय छात्रों को निशाना बनाते हुए उन पर हमला किया गया है. भारतीय मूल के छात्रों पर बढ़ते हमलों को लेकर अमेरिका में रह रहा भरतीय समुदाय चिंतित है.
भारतीय मूल के छात्रों पर बढ़े हमले
1. मार्च में भारत के 34 वर्षीय क्लासिकल डांसर अमरनाथ घोष की मिसौरी के सेंट लुइस में गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह वाशिंगटन विश्वविद्यालय का छात्र था. घोष बंगाल से अमेरिका पहुंचे थे, उन्हें कई बार गोली मारी गई थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






