
Alert: 1 सितंबर से होने वाले हैं ये 7 बदलाव, किसान से लेकर आम आदमी पर होगा असर
AajTak
हर महीने की पहली तारीख को रसोई की कीमतें निर्धारित की जाती हैं. दिल्ली आने जाने के लिए जो लोग यमुना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें एक सितंबर से अधिक टोल टैक्स चुकाने होंगे. पीएम किसान योजना से जुड़े काम को निपटाने की भी अंतिम तारीख 31 अगस्त है, वरना अगली किस्त का पैसा अटक सकता है.
दो दिन बाद नए महीने यानी सितंबर (September) की शुरुआत होने वाली है. महीने की पहली तारीख से कई बदलाव होने जा रहे हैं. बैंकिंग (Banking) के नियम में बदलाव होंगे. साथ ही रसोई गैस (LPG) की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है. किसानों को भी नए महीने की शुरुआत से पहले पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े काम को निपटाना जरूरी है. ऐसे कई बदलाव हैं, जो एक सितंबर से होने वाले हैं. इनमें से अगर आपका कोई जरूरी काम अब तक पूरा नहीं हो सका है, तो इसे तुरंत निपटा लीजिए.
PNB KYC Updates
पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों से लंबे समय से केवाईसी (Know Your Customers) अपडेट करने को कह रहा है. बैंक ने साफ तौर पर कह दिया है कि KYC अपडेट कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है. बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को सूचित किया था कि रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार, सभी ग्राहकों को KYC अपडेट करना जरूरी है. इस काम को पूरा करने के लिए बैंक ने आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 तय की है.
बैंक के अनुसार, यदि आपके खाते का 31 मार्च 2022 तक KYC का अपडेशन नहीं हुआ है, तो इसे 31 अगस्त 2022 तक पूरा करा लें. KYC को अपडेट करने के लिए अपने मूल ब्रांच से संपर्क करें. अगर आपने KYC अपडेट नहीं किया, तो आप अपने खाते से पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे.
रसोई गैस की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं. ऐसे में हो सकता है कि रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हो जाए. अगर आप बढ़ी हुई कीमतों से राहत चाहते हैं तो आज ही अपना LPG सिलेंडर बुक करा लें, आज बुक कराने पर नई दरों से आपको भुगतान नहीं करना पड़ेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











