
AIIMS के छात्र ने दवाइयों का ओवरडोज लेकर किया सुसाइड! डिप्रेशन का चल रहा था इलाज
AajTak
छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक छात्र ने दवाइयों का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली है. दोस्तों ने जब अपने दोस्त को हॉस्टल रूम में बेहोश पाया तो उन्होंने हॉस्टल वॉर्डन को सूचित किया.
AIIMS Student Suicide: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में एक छात्र हॉस्टल रूम में मृत पाया गया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके घरवालों को सौंप दिया है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि छात्र ने ओवरडोज लेकर सुसाइड किया है. पुलिस को प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि छात्र ने दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगा. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि मृतक रंजीत भोयर, एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) पीजी का इंटर्न था. छात्र डिप्रेशन में था और उसका इलाज चल रहा था. छात्र ने डिप्रेशन की दवाइयों का ओवरडोज ले लिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि भोयार के कुछ दोस्तों ने उसे मंगलवार को अमानाका पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित संस्थान के परिसर में लड़कों के छात्रावास में उसके कमरे में बेहोश पाया. जिसके बाद दोस्तों ने तुरंत बाद हॉस्टल वॉर्डन को सूचित किया. वॉर्डन ने डॉक्टर को सूचित किया और उन्होंने छात्र को मृत घोषित कर दिया.
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
छात्र के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. मृतक छात्र ओडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला था. अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है. भोयर का अवसाद का इलाज चल रहा था क्योंकि उसने पिछले साल से अपनी पीजी इंटर्नशिप पूरी नहीं की थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










