
Acid Attack Case: 'पीटा, एसिड पीने के लिए मजबूर किया', कोर्ट ने पति, सास और ननद को दोषी ठहराया
AajTak
acid attack ki khabar: दिल्ली की एक अदालत ने 2019 में एक महिला को जबरन एसिड पिलाने के मामले में उसके पति और दो अन्य को दोषी करार दिया है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ट्विंकल वाधवा ने महिला के पति शमीन को बेल्ट से पीटने के आरोप में दोषी ठहराया.
दिल्ली की एक अदालत ने 2019 में एक महिला को जबरन एसिड पिलाने के मामले में उसके पति और दो अन्य को दोषी करार दिया है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ट्विंकल वाधवा ने महिला के पति शमीन को बेल्ट से पीटने के आरोप में दोषी ठहराया. वहीं, सास हसीना और ननद शबनम को एसिड पिलाने के मामले में दोषी पाया गया. यह मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने) और 326A (एसिड आदि से गंभीर चोट पहुंचाने) के तहत दर्ज किया गया था.
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 5 मार्च 2019 को शमीन ने पहले अपनी पत्नी की पिटाई की, फिर उसकी सास और ननद ने जबरन उसे एसिड पिलाया.
क्या रहा कोर्ट का फैसला कोर्ट ने अपने 14 फरवरी के फैसले में कहा कि पीड़िता ने अपनी आपबीती स्पष्ट रूप से बताई और मजिस्ट्रेट के सामने भी यही बयान दोहराया. बचाव पक्ष ने दलील दी कि मेडिकल रिपोर्ट में महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई, लेकिन कोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा, 'बेल्ट से पीटने पर दर्द और मानसिक आघात हो सकता है, लेकिन जरूरी नहीं कि हमेशा बाहरी चोट के निशान दिखाई दें.'
बचाव पक्ष ने दिया ये तर्क इसके अलावा, पति के वकील ने दावा किया कि घटना के दो दिन बाद पीड़िता ने दो लिखित बयान दिए थे, जिनमें उसने कहा था कि गुस्से में उसने खुद एसिड पी लिया था. कोर्ट ने इस दलील को नकार दिया और कहा कि जब महिला को अस्पताल लाया गया, तब उसकी हालत गंभीर थी, उसकी आवाज तक बंद हो गई थी और एसिड के असर से उसका गला, पेट और अन्य अंग जल गए थे. कोर्ट ने कहा, 'ऐसी स्थिति मे उससे जबरन बयान दिलवाया गया हो सकता है.'
कोर्ट ने पति शमीन को पत्नी की पिटाई और उसकी सास व ननद को एसिड पिलाने के लिए दोषी करार दिया है. तीनों पर आईपीसी की धारा 326A और 34 (सामूहिक इरादा) के तहत दोष सिद्ध हुआ है. अब 12 मार्च को सजा पर बहस होगी, जिसके बाद कोर्ट सजा तय करेगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










