
Aajtak Reporter Gun Point Video: गन प्वाइंट पर आए थे आजतक के रिपोर्टर, फिर सेना ने कैसे छोड़ा? सुनिए
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध जंग के दसवें दिन यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है, कई शहर तबाह हो गए हैं. जंग के 10वें दिन यूक्रेन के बड़े शहरों पर हमले हुए. रूस ने राजधानी कीव की चौतरफा घेराबंदी की है. कीव के पास एक गांव में बड़ा हमला हुआ. पल भर में पूरा इलाका मलबा बन गया. वहीं, 6 लोगों की जान चली गई. इतनी तबाही के बीच आजतक के संवाददाता लगातार लाइव रिपोर्टिंग कर रहे हैं और ग्राउंड जीरो की खबरें पहुंचा रहे हैं. ऐसे ही लाइव रिपोर्टिंग करने के दौरान आजतक के संवाददाता राजेश पवार पर सेना ने बंदूक तान दी और उनसे कहा गया कि वे अपना कैमरा बंद कर दें. साथ ही उनके दस्तावेजों की जांच भी गई. देखें फिर क्या हुआ.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










