
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 फरवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पीएम मोदी आज तीनों राज्यों में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. वहीं आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-5 में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ. 23 फरवरी (रविवार) को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत हासिल की.
पीएम मोदी आज तीनों राज्यों में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. वहीं आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-5 में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ. 23 फरवरी (रविवार) को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत हासिल की. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में आने का ऑफर दिया है. आज पीएम मोदी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का शुभारंभ करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) के 2000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने और हजारों अन्य को छुट्टी पर भेजने की अधिसूचना जारी की है. पढ़िए सोमवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
आज 3 राज्यों का दौरा करेंगे PM मोदी, MP के बाद बिहार और असम जाएंगे, भागलपुर से जारी करेंगे किसान निधि की 19वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर से मध्य भारत और पूर्वोत्तर तक, एक्टिव मोड में हैं. पीएम मोदी लगातार दूसरे दिन मध्य प्रदेश में होंगे. एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करने बागेश्वर धाम पहुंचे थे. आज यानी 24 फरवरी को पीएम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने भोपाल पहुंचेंगे. भोपाल के बाद उनके बिहार के पूर्णिया और भागलपुर, फिर असम दौरे का कार्यक्रम है. पीएम मोदी तीनों राज्यों में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.
Champions Trophy: भारत से हारकर भी पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में कायम! चाहिए बांग्लादेश का सहारा, बन रहा ऐसा समीकरण
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-5 में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ. 23 फरवरी (रविवार) को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत हासिल की. भारतीय टीम की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद शतक (100) जड़ा. इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की दावदेरी पुख्ता कर ली है.
तेज प्रताप ने CM नीतीश के बेटे निशांत को RJD में आने का दिया ऑफर, IITian बाबा पर भी कसा तंज

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












