
85-inch के Smart TV हुए आउट ऑफ स्टॉक, भारत ने इस मामले में चीन को पछाड़ा
AajTak
इस नवरात्रि भारतीय बाजार में बंपर सेल हुई है. लोगों ने जमकर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को खरीदा है. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वित्त मंत्री और वाणिज्य मंत्री के साथ हुई एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है. उन्होंने बताया कि इस साल भारत में अमेरिकी बाजार में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करने के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है.
नवरात्रि में इस साल इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बंपर सेल हुई है. पिछले साल के मुकाबले इस साल तमाम रिटेल चेन्स के जरिए 20 से 25 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई है. वहीं बड़ी मात्रा में लोगों ने बड़ी स्क्रीन साइज वाले टीवी खरीदे हैं और बहुत से लोग पुराने फोन्स को छोड़कर नए स्मार्टफोन्स पर अपग्रेड हुए हैं.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये जानकारी दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में अश्विनी वैष्णव ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि किस तरह से भारत अपने पड़ोसी देश से आगे निकल रहा है.
उन्होंने बताया, 'रिटेल चेन्स से जो डेटा आया है, उसके हिसाब से पिछले नवरात्रि के मुकाबले इस साल 20 से 25 फीसदी ज्यादा सेल हुई है. कई कैटेगरी जैसे- 85-inch का टीवी का पूरा स्टॉक ही बिक गया है. कई सारे परिवारों ने अपने पुराने टीवी को नए टीवी में अपग्रेड किया है.'
यह भी पढ़ें: 10 हजार से कम में मिल रहे ये Smart TV, उठा सकते हैं दिवाली सेल का फायदा
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बहुत से युवाओं ने अपने पुराने स्मार्टफोन को नए से रिप्लेस किया है. उन्होंने बताया कि टीवी, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, मोबाइल फोन या सेट टॉप बॉक्स की इस नवरात्रि रिकॉर्ड सेल हुई है. इनकी सेल में 20 से 25 फीसदी का इजाफा हुआ है.
उन्होने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स की जो डिमांड बढ़ रही है, उसका सीधा असर मैन्युफैक्चरिंग पर पड़ रहा है. भारत में मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ रही है. इससे 25 लाख लोगों को सीधा रोजगार मिल रहा है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









