
77 साल की महिला ने की अनोखी शादी, बोली- बहुत हुआ, अब नई शुरुआत करूंगी
AajTak
डॉटी नाम की महिला ने 77 साल की उम्र में शादी रचाई है लेकिन ये शादी थोड़ी अनोखी है. अपने पति से तलाक के बाद से डॉटी 40 सालों से अकेली रह रही थी और ये शादी करना चाहती थीं. डॉटी ने बताया कि ये उनके लिए सपनो की शादी है जो वे हमेशा से करना चाहती थीं.
हाल में 77 साल की महिला ने अनोखी शादी रचाई है. Dorothy 'Dottie' Fideli ने बताया कि उनकी पहली शादी में उन्हें बहुत दुख मिले और अब वे नई शुरुआत करना चाहती हैं. डॉटी ने बताया कि भले काफी देरी हो गई है लेकिन मैंने आखिरकार अपने सपनों का शादी कर ही ली है.
'पहली शादी होते ही पति...'
3 बच्चों की मां डॉटी ने बताया कि उनकी पहली शादी 1965 में हुई थी जिसके ठीक बाद उनका पति काम पर चला गया और वे अपने घर आ गईं. 9 साल बाद उनका तलाक हो गया. यानि कुल मिलाकर उन्होंने कभी शादीशुदा जीवन देखा ही नहीं. उन्होंने बताया कि वह बीते 40 सालों से अकेले रह रही हैं.
किससे रचाई शादी?
सवाल ये है कि डॉटी ने ये शादी आखिर किससे की है जो इसे अनोखा कहा जा रहा है? दरअसल उन्होंने ये शादी अपने आप से की है. उन्होंने कहा कि पहली शादी में इतने दुख देखने के बाद मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया है. टुडे के साथ एक इंटरव्यू में अपनी पहली शादी के बारे में याद करते हुए, डॉटी ने कहा "तब मैंने एक काले रंग की ड्रेस पहनी थी, इसलिए मैं शादीशुदा जीवन के शुरू होने से पहले बर्बाद हो गई थी".
'सब कुछ किया है, क्यों न खुद से शादी कर लूं?'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










