
7 स्टार होटल जैसा ऑफिस! भारतीय इंजीनियर ने दिखाई लंदन की लग्जरी वर्क लाइफ
AajTak
एक भारतीय युवक ने लंदन में अपने ऑफिस की झलक दिखाई, जो किसी 7 स्टार होटल से कम नहीं लगती. अब उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लंदन में फेसबुक के ऑफिस में काम कर रहे एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हाल ही में अपने रोजमर्रा के जीवन और कामकाजी माहौल की झलक शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. यह वीडियो लोगों को फेसबुक जैसी दिग्गज टेक कंपनी की वर्क कल्चर और ऑफिस लाइफ की झलक दिखाता है.
लंदन में फेसबुक इंजीनियर की एक दिन की झलक
इंस्टाग्राम पर @the_bong_trailblazer नाम से अकाउंट चलाने वाले इस भारतीय इंजीनियर ने एक रील शेयर की है, जिसमें उन्होंने फेसबुक लंदन ऑफिस में अपने एक दिन की कहानी दिखाई है.वीडियो की शुरुआत उनके सुबह के सफर से होती है, जिसमें वह लंदन की सड़कों से ऑफिस पहुंचते हैं. इसके बाद वीडियो में फेसबुक का आधुनिक और शानदार ऑफिस नजर आता है. जिसमें आरामदायक वर्कस्टेशन, मीटिंग रूम और रंगीन कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं हैं.
रील में कंपनी की सुविधाओं की झलक भी मिलती है.जैसे फ्री मील्स, मनोरंजन के क्षेत्र, और लंदन की खूबसूरत स्काईलाइन का नजारा. वीडियो में इंजीनियर अपने सहकर्मियों से बातचीत करते, मीटिंग्स में हिस्सा लेते और ऑफिस के जीवंत माहौल का आनंद लेते नजर आते हैं.
देखें वायरल वीडियो

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









