
67 टाइप करते ही हिलने लगेगी मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन, Google का मजाक या टेक्निकल खामी?
AajTak
मोबाइल, कंप्यूटर या पीसी पर अगर 67 टाइप करेंगे और एंटर करते ही पूरी स्क्रीन हिलने लगेगी. यह कोई टेक्निकल प्रॉब्लम नहीं है बल्कि यह एक तरह का मजाक है. Google ने इस प्रोग्राम को अपने यूजर्स के लिए शामिल किया है, जिसे वायरल ईस्टर ऐग नाम दिया है. इसके अलावा भी कुछ वायरल ईस्टर एग वाले शब्द हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.
स्मार्टफोन, कंप्यूटर या पीसी के ब्राउजर में अगर 67 डिजिट को टाइप करेंगे और जैसे ही एंटर करेंगे तो स्क्रीन अचानक से हिलने लगेगी. पहली नजर में यह आपको हैरान कर सकता है और सोच में डाल सकता कि आपके डिवाइस के साथ क्या हो रहा है.
स्क्रीन हिलना, असल में Google का प्रेंक है. यह वायरल गूगल ईस्टर ऐग है. दरअसल, गूगल लगातार अपने सर्च इंन के अंदर कुछ वायरल ट्रेंड को एनिमेशन के जरिए शामिल करता है. इन न्यू एनिमेशन प्रोसेस को ही गूगल का ईस्टर एग कहा जाता है.
वायरल इंटरनेट मीम पर बेस्ड
गूगल का यह एनिमेशन एक वायरल इंटरनेट मीम पर बेस्ड है. यह मीम टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर वायरल भी हुआ था. इस मीम में हाथों का एक खास तरह का इशारा शामिल किया है.
यह भी पढ़ें: भारत में इस साल सबसे ज्यादा बिका ये स्मार्टफोन, सेल हुईं इतने लाख यूनिट
Google ने तैयार किया खास प्रोग्राम

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












