
58 करोड़ कैश, 32 किलो सोना... महाराष्ट्र में बिजनेसमैन के ठिकानों पर IT के छापे, मिली 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति
AajTak
महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने स्टील, कपड़ा व्यपारी और रियल एस्टेड डेवलपर के यहां छापेमारी की है, जिसमें बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति विभाग को मिली है. करीब 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति को आयकर विभाग ने जब्त किया है, इसमें 58 करोड़ रुपये कैश, 32 किलो सोना, हीरे-मोती के दाघिने और कई प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं.
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के बाद अब आयकर विभाग भी एक्शन में है. बंगाल के बाद महाराष्ट्र में भी आयकर विभाग की छापेमारी में भारी कैश मिला है. महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने स्टील, कपड़ा व्यपारी और रियल एस्टेड डेवलपर के यहां छापेमारी की है, जिसमें बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति विभाग को मिली है. करीब 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति को आयकर विभाग ने जब्त किया है, इसमें 58 करोड़ रुपये कैश, 32 किलो सोना, हीरे-मोती के दाने और कई प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं.
छापेमारी में मिले कैश को गिनने में विभाग को 13 घंटे का समय लगा. इनकम टैक्स ने 1 से 8 अगस्त के बीच यह कार्रवाई की है. आयकर विभाग की नासिक ब्रांच ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. राज्य भर के 260 अधिकारी और कर्मचारी इस कार्रवाई में शामिल थे. आईटी की कर्मचारी पांच टीमों में बंटे हुए थे और छापेमारी में 120 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ.
सुबह 11 से रात 1 बजे तक गिना गया कैश
कपड़ा और स्टील कारोबारी के घर से मिले कैश को जालना के स्थानीय स्टेट बैंक की शाखा में ले जाकर गिना गया. सुबह 11 बजे से कैश गिनने का काम शुरू हुआ था और रात में करीब एक बजे तक कैश गिनने का काम खत्म हुआ. आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि जालना के चार स्टील कंपनी के व्यवहार में अनियमितताएं हैं, जिसके बाद आयकर विभाग एक्शन में आया. आईटी की टीम ने घर और कारखानों में छापेमारी की. हालांकि घर में टीम को कुछ नहीं मिला, लेकिन शहर के बाहर फार्महाउस में नकदी और सोना-हीरे समेत कई कागजात बरामद हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.










